फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द से जल्द किसानों को दें मुआवजा ः प्रभारी मंत्री

विज्ञापन
विकास भवन में समीक्षा बैठक लेती प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार, डीएम मन्नान अख्तर एसपी सतीश कुमार ? - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई (जालौन)। विकास भवन सभागार में अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत वितरण की समीक्षा जिले की प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने हाल में ही जिले में हुई ओलावृष्टि व अत्यधिक वर्षा से हुए नुकसान का जायजा लिया और अधिकारियों को जल्द से जल्द किसानों को नुकसान का मुआवजा देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा राहत वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। जल्द से जल्द प्रभावित कृषकों को राहत राशि का वितरण कराया जाए। लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों निर्देश दिए कि आपदा, राहत एवं फसल बीमा के अलावा अन्य विभागीय योजनाओं से भी कृषकों को जोड़ा जाए, जिससे किसानों को योजनओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि बीमा कंपनियों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 18001035490 का किसानों में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए और किसानों को जानकारी दी जाए कि वह सीधे फसल नुकसान की शिकायत कर सकते है।
उन्होंने हाल ही में 29 व 5 मार्च को अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी ली। इस पर माधौगढ़ उपजिलाधिकारी ने बताया कि हाल में हुई अतिवृष्टि व ओलावृष्टि में माधौगढ़ तहसील के कुल 11 ग्रामों को चिह्नित किया गया है। जहां पर शत-प्रतिशत नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रभावित गांवों में 2735 कृषकों का सर्वे किया जा चुका है और 19.63 लाख की धनराशि वितरित की जा चुकी है। शेष धनराशि जल्द से जल्द वितरित कर दी जाएगी। इस दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा प्रबंधक श्यामजी व मुकेश सिंह ने अवगत कराया कि इन 11 गांवों में 100 व्यक्तिगत दावे प्राप्त हुए है, जिसका सर्वे शीघ्र कराकर निस्तारित किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद भानू वर्मा, विधायक गौरी शंकर वर्मा, नरेन्द्र सिंह जादौन, मूलचन्द्र निरंजन, कृषि उपनिर्देशक आरके तिवारी, कृषि अधिकारी अमर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें