फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिर्राज जी की शोभायात्रा में बरसे फूल

Fri, 01 Jan 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
गिर्राजजी की शोभायात्रा के साथ कोंच वासियों का नया साल शुरू हुआ। हर साल की तरह इस साल भी भगवान गिर्राजजी की शोभायात्रा श्री गिर्राज सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को निकाली गई। डीजे और कई बैंड, ढोल ताशों के साथ शोभायात्रा ने नगर भ्रमण किया। यात्रा में भगवान के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन


नये साल के पहले दिन परंपरानुसार श्री गिर्राज सेवा समिति के तत्वावधान में भगवान गिर्राजजी की भव्य और विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें नगर के हजारों लोगों ने सहभागिता की। बल्दाऊ धर्मशाला से शोभायात्रा का शुभारंभ 11 बजे हुआ। सबसे आगे भगवान विष्णु, इसके बाद मां सरस्वती, भगवान बल्दाऊजी, राधाकृष्ण, ब्राह्मण सुदामा, हनुमान आदि की तमाम झांकियां काफी दर्शनीय रहीं।

इन झांकियों की तैयारी श्री बाल रामलीला समिति के सहयोग से की गई थी। सबसे आखिर में भगवान गिर्राजजी की झांकी शोभायमान थी। सेवादार भगवान के विशाल चित्र पर चंवर डुला रहे थे, द्वार-द्वार उनकी आरती उतारी गई और तिलक हुए। महिलाएं भजन कीर्तन करते हुए चल रहीं थीं। शोभायात्रा में आधा दर्जन डीजे की धुनों पर युवा और किशोरियां भी भाव विभोर होकर नाचते देखे गए। बैंड और ढोल ताशों ने शोभायात्रा को और भी रोचक और दर्शनीय बना दिया था। जहां से यात्रा निकलती छतों से भगवान पर पुष्प वर्षा होती जा रही थी।
विज्ञापन


बल्दाऊ धर्मशाला से प्रारम्भ होकर शोभायात्रा रोडवेज बस स्टैंड, चौकी तिराहा, चंदकुआ चौराहा, नई स्टेट बैंक, पुरानी स्टेट बैंक, बंध, भुंजरया चौराहा होकर जगतनारायण वकील के दरवाजे से होेकर लवली चौराहा पहुंची जहां से सर्राफा बाजार, रामगंज बाजार होकर पुन: बल्दाऊ धर्मशाला पहुंची जहां हवनादि के विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया गया, यहां गिर्राजजी को छप्पन भोग भी लगाया गया।

       इससे पूर्व नगर पालिका कार्यालय के समीप पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, ईओ नपा पूरनलाल वर्मा, अमन छोटू, सागर राठौर, हिमांशु राठौर, रामबाबू राठौर आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें