फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों को सिर्फ मंच की जरूरत: डीएम

Wed, 08 Mar 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
छात्र रीबा को सम्मानित करतीं डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई (जालौन)। आज की लड़कियां किसी से कम नहीं हैं। बस जरूरत है तो उनको मंच देने की। ये बात डीएम संदीप कौर ने स्थानीय गांधी इंटर कालेज में आयोजित वूमेन पावर एंजिल व मीना मंच के दो दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर कहीं। उन्हाेंने कहा कि आज बेटियां किसी भी मामलों में कम नहीं हैं। उनको अगर मंच मिले तो अपनी प्रतिभा का लोहा मनमाने में पीछे नहीं रहीं। डीएम ने छात्र रीबा को सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यशाला में मीना मंच के तत्वावधान में एेंजिल पावर वूमेन में बेटियाें को जीवन जीने की कला सिखाती है। इससे उनका आत्मबल बढ़ता है। दो दिवसीय कार्यशाला में से बेटियाें में जीने की कला आएगी। इस दौरान बीएसए कमलेश ओझा ने कहा कि सबसे पहले तो दहेज की कुप्रथा समाप्त होनी चाहिए। दहेज लेने वाले के साथ बेटियाें का विवाह न करें। इस दौरान स्काउट गाइड के बच्चाें ने वहां पर सेवा देकर पुण्य कमाया। इस दौरान जनपद के रामपुरा, काेंच, पिंडारी, बंगरा, छौंक, चुर्खी, जालौन आदि की छात्राआें ने हिस्सेदारी की। इस दौरान जिलाविघायल निरीक्षक राजेंद्र बाबू, वंदना गुप्ता,डॉ. रवि अग्रवाल,कल्पना, ममता स्वर्णकार आदि मौजूद रहे। संचालन युद्धवीर कंथरिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें