फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रेलवे पुल के पास लगा गर्डर बढ़ा रहा खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कालपी रेलवे पुल के पास लगा गर्डर उद्यमियों का खर्च बढ़ा रहा है। बुधवार को उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने इस मुद्दे को फिर उठाया। इस पर डीएम ने रेलवे अधिकारियों से बात कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके अलावा कई और मुद्दे उठाए गए।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। कालपी के उद्यमियों ने बिजली का कनेक्शन न देने का मामला उठाया। बताया कि फीडर से 18 इकाइयों को कनेक्शन दिया जाना है। इस पर बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया। जल्द कनेक्शन का काम पूरा करने को निर्देशित किया।
उद्यमियों ने बताया कि कालपी में रेलवे पुल के पास नगर में आने वाले रास्ते पर गर्डर लगा है। इससे ट्रक पार नहीं हो पाते हैं। ट्रकों को वहीं रोकना पड़ता है। अतिरिक्त खर्च कर ट्रैक्टर से माल गोदाम तक लाना पड़ता है। ऋण को लेकर भी शिकायत हुई। इस पर सीडीओ भीमजी उपाध्याय को बैंक अधिकारियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



दो विभागों के एक्सईएन पर कार्रवाई

बैठक में न आने पर डीएम ने जल निगम के अधिशासी अभियंता का एक दिन का वेतन रोक दिया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पर पिछली बैठक के निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही पर स्पष्टीकरण मांगा है। कहा कि उद्यमी नरेंद्र तिवारी, विनीत गुप्ता, एसडीएम की अध्यक्षता में जांच कर आख्या देने थी, लेकिन उन्होंने निर्देश का पालन नहीं किया।


उद्यमियों ने बयां किया दर्द

फोटो 33 - एनडी तिवारी

बिजली विभाग कनेक्शन देने में देरी कर रहा है। हालांकि बुधवार को बैठक की जानकारी के बाद कार्रवाई के डर से कनेक्शन शुरू कर दिए। 18 कनेक्शन नए फीडर से होने हैं। रेलवे के गर्डर की समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से उद्यमियों, व्यापारियों पर अतिरिक्त खर्च को बोझ पड़ रहा है।-एडी तिवारी, उद्यमी, कालपी

फोटो 34 - मनीष गुप्ता

गल्ला मंडी के पास जलभराव की समस्या रहती है। इसके लिए नाला निर्माण की मांग उठाई गई। डीएम के निर्देश पर अब इस कार्य को लोक निर्माण विभाग शुरू करने जा रहा है। मंडी बाजार की समस्या हल नहीं होने से लगातार जाम की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। -मनीष गुप्ता, युवा व्यापारी, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें