कोंच। बेटी के साथ रहने वाली बुजुर्ग महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, लेकिन आत्महत्या की वजह नहीं पता चल सकी है।
कोंच नगर के मोहल्ला सुभाष नगर में छोटी बेटी पिंकी के खाली पड़े मकान में 75 वर्षीय श्रृंगारलता रह रही थीं। वह छोटी बेटी पिंकी के साथ ही रहती थी। 15 दिन पहले ही मौदहा से कोंच पेंशन निकालने आई थीं। उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। बेटी पिंकी के पति इंद्रपाल की मौत के बाद से श्रृंगारलता बेटी साथ रहने लगी थी।
पड़ोसियों के अनुसार पड़ोस में बेटा और बहू भी रहते हैं, लेकिन उनसे महिला की बोलचाल नहीं थी। मंगलवार की रात वह घर पर अकेली थीं। घर के ही आंगन में जाल से साड़ी से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। एसआई मंसूर अली, विपिन कुमार, ब्रजराज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।