फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों को मनरेगा में दिलाएं काम

विज्ञापन
बैठक में निर्देश देते नोडल अधिकारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। जो भी प्रवासी मजदूर बाहर से आए हैं, उन्हें परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्हें मनरेगा के अंतर्गत रोजगार उपलब्ध कराया जाए। यह निर्देश नोडल अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने ग्राम जगनेवा एवं हरीपुरा में कही।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने तहसील क्षेत्र के ग्राम जगनेवा एवं हरीपुरा में निरीक्षण के दौरान गांवों में बाहर से आए प्रवासियों के बारे में जानकारी ली। जिसमें बताया गया कि ग्राम जगनेवा में 314 एवं हरीपुरा में 120 प्रवासी मजदूर अन्य प्रदेशों से आए हैं। जिन्हें प्रशासन ने 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया है। जबकि जगनेवा में दो प्रवासी मजूदर अभी भी होम क्वारंटीन हैं। जिनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। साथ ही 9 प्रवासियों को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराया गया हैं।
होम क्वारंटीन पूरा करने वाले प्रवासियों को राशन सामग्री का वितरण भी हो रहा है। नोडल अधिकारी ने प्रधान व सचिव को निर्देश दिए कि जो लोग बाहर से आए हैं, उन्हें रोजगार के लिए परेशान न होना पड़े इसका ध्यान रखें। प्रवासियों को मनरेगा के अंतर्गत रोजगार उपलब्ध कराया जाए। यदि अन्य प्रवासी बाहर से आएं तो इसकी जानकारी प्रशासन को दें। इस दौरान एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, योगेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें