आईसीडीएस शासन द्वारा चलाई जा रही स्किन योजना को प्रभावी ढंग से लागू किए जाने के लिए बाल विकास परियोजनाधिकारी ने ब्लॉक क्षेत्र की सभी 180 आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकत्रियों की बैठक कर उन्हें विस्तृत जानकारी दी। इस योजना का प्रशिक्षण ट्रेनर पंकज कुमार द्वारा दिया गया जिसमें गर्भवती महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों को संतुलित आहार
दिए जाने के अलावा इनको अभिलेखों में कैसे दर्ज करें, इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। ब्लॉक परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की एक बैठक बाल विकास परियोजनाधिकारी विमलेश आर्या की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सभी उपस्थित कार्यकित्रियों को योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं व कुपोषित बच्चों को
संतुलित आहार दिए जाने की जानकारी दी गई। सीडीपीओ ने बतायाकि प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपने अभिलेखों को विधिवत दर्ज करे। सबसे अधिक उम्र वाले बच्चे को पहले लिखें। अब हौंसला योजना को भी शुरू किया जा रहा है। इसमें गर्भवती महिलाओं के अलावा कुपोषित बच्चों को दूध, दही, घी के अलावा एक-एक फल प्रतिदिन देना होगा। दूध, दही तथा घी को
कंपनी द्वारा सीधे केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर सुपरवाइजर श्रीमती गोमती देवी, दमयंती देवी, कामिनी देवी के अलावा ट्रेनर पंकज कुमार तथा स्वास्थ्य विभाग से डॉ. रणधीर निरंजन, डॉ. अमरदीप, एजाज पहलवान सहित कांती देवी उरगांव, प्रतिभा औरेखी, मिथलेश उदैनियां, आराधना व सर्वेश खनुआं, गीतादेवी हरीपुरा, विनीता मलकपुरा, संतोषी देवी रूरा मल्लू, राधा शहजादपुरा, पुष्पा देवी दहगुवां, अर्चना सदूपुरा आदि सहित सभी 180 आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रहीं।