अमखेड़ा की अस्थाई गोशाला का निरीक्षण करते सीडीओ डॉ अभय कुमार श्रीवास्तव।
- फोटो : ORAI
माधौगढ़। सीडीओ ने रविवार दोपहर अस्थायी गोशाला का औचक निरीक्षण किया। वहां चारा, पानी के साथ साफ-सफाई देखी। वहीं सचिव से गोशाला के लिए बिजली कनेक्शन करवाने के निर्देश दिए।
सीडीओ डॉ अभय कुमार श्रीवास्तव रविवार दोपहर अस्थायी गोशाला कैलोर का औचक निरीक्षण किया। सचिव संजीव जोशी ने बताया कि गोशाला में 40 गोवंश बंद है। सभी के टैग लगाए जा चुके हैं। भूसा पर्याप्त मात्रा में रखा है। वहीं समय-समय पर हरा चारा भी डाल दिया जाता है। गोवंश के देखरेख के लिए दो लड़के मोहनलाल, विनोद सिंह तैनात है। सीडीओ ने सचिव से गोशाला में बिजली कनेक्शन के लिए निर्देश दिए। उन्होंने पशु धन प्रसार अधिकारी राहुल राठौर से गोवंश की देखरेख करने के निर्देश दिए। कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही की जाएगी।
इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह बीडीओ दीपक कुमार, दीप सिंह आदि मौजूद रहे। इसके बाद सीडीओ अस्थायी गोशाला अमखेड़ा पहुंचे। सचिव सुनील सोनकर ने बताया कि गोशाला में 140 गोवंश बंद है। इसमें एक सौ गोवंश के टैग लगाए जा चुके हैं। सीडीओ ने भूसा, पानी की व्यवस्था देखी। इस दौरान प्रधान रामशरण दौहलिया, सचिव सुनील सोनकर, पशुधन प्रसार अधिकारी विश्वनाथ कुशवाहा आदि मौजूद रहे।