जालौन। नगर के नवीन गल्ला मंडी स्थल में बीती 15 अप्रैल से गेंहू क्रय केंद्र संचालित हैं। गेंहू क्रय केंद्र पर व्यवस्थाओं को देखने के लिए मंडी परिषद झंासी के संभागीय उपनिदेशक चंद्रपाल तिवारी ने क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र प्रभारियों से गेंहू की खरीद के बारे में जानकारी ली। जिसमें बताया गया कि अभी तक 46 हजार क्विंटल से अधिक गेंहू की खरीद हो चुकी है।
उन्होंने केंद्र पर आने वाले किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था करने के अलावा केंद्र पर सैनिटाइजर अथवा पानी व साबुन की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। किसान अनिल तिवारी, राजेश निरंजन, सुनील श्रीवास्तव आदि से समस्याओं के बारे में पूछताछ की। इस दौरान मंडी सचिव सर्वेश शुक्ला, मंडी निरीक्षक रिपुदमन सिंह, ओमप्रकाश शुक्ला, सचिन श्रीवास्तव, राघवेंद्र सिंह, दामोदर सिंह आदि रहे।
--------