अपराधियों को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले अधिवक्ता भगवती प्रसाद मिश्रा को सम्मानित करते महानिदेशक अभियोजन सूर्य कुमार शुक्ला।
- फोटो : अमर उजाला
अपराधाें पर लगाम तभी लगेगी जब पुलिस व अधिवक्ता दोनाें मिलकर अपराधियाें के खिलाफ ठोस सबूत संकलित कर अदालत में पेश करेंगे। सजा होने के बाद अपराधाें पर नियंत्रण होगा और अपराधियाें में खौफ पैदा होगा। यह बात पुलिस महानिदेशक अभियोजन डॉ. सूर्य कुमार शुक्ल ने स्थानीय पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में सजा
कराओ अभियान के तहत बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्हाेंने बताया कि जालौन में इस अभियान के तहत सघन पैरवी कर शातिर व कुख्यात अपराधियाें को सजा दिलाने के लिए जो पैरोकारी की गई उसमें दोषियाें को सजा हुई है। बताया कि बेहतर अभियोजन के तहत जिले में 10 वर्ष से कम 447 अपराधियाें को तथा 10 वर्ष से अधिक 77 अपराधियाें
को सजा कराई गई है। इसके अलावा 296 अपराधियाें को दस वर्ष से अधिक की सजा कराई गई है। पूरे कानपुर जोन में 2826 अपराधियाें की जमानत निरस्त कराने में पुलिस को सफलता मिली है। इनमें टाप टेन अपराधी से लेकर ड्रग माफिया तक हैं। बताया कि इस अभियान के तहत प्रदेश भर में 1 लाख 92 हजार 522 अपराधियाें को सजा हुई है। इस
दौरान उन्हाेंने अच्छी विवेचना करने वाले विवेचक, अधिवक्ता व गवाहाें को सम्मानित भी किया जिन्होने अपराधियाें को सजा कराने में अहम भूमिका निभाई है। इस दौरान डीएम संदीप कौर, एसपी राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।