फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर क्रासिंग नंबर 220 पर तैनात बदमाशों से भिड़ा गेटमैन, तमंचा छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर तिलौची गांव के पास स्थित रेलवे क्रासिंग नंबर 220 पर तैनात गेटमैन को तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लूटने का प्रयास किया। इसी बीच कुछ लोग आ गए। इस पर गेटमैन बदमाशों से भिड़ गया और उसने एक बदमाश के हाथ से तमंचा छीन लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची आरपीएफ ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरपीएफ इंस्पेक्टर रामअवतार ने बताया कि तमंचा बिना कारतूस के था। आसपास के गांव में बदमाशों का हुलिया बताकर तलाश की जा रही है। गेटमैन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
मामला शुक्रवार की रात साढ़े दस बजे का है। जब कानपुर निवासी गेटमैन विष्णु रेलवे क्रासिंग नंबर 220 पर ड्यूटी कर रहा था।
तभी तीन बदमाश मुंह में कपड़ा बांधकर उसके पास आए और तमंचा दिखाकर धमकाने लगे कि जो कुछ हो, निकाल दो। इसी बीच कुछ लोगों के आने की आहट हुई। इस पर गेटमैन का हौसला बढ़ गया और वह बदमाशों से भिड़ गया। उसने शोरगुल करते हुए एक बदमाश के हाथ से तमंचा छीन लिया। इसी बीच लोगों को आता देखकर बदमाश भाग खड़े हुए। घटना की सूचना गेटमैन ने पामा स्टेशन मास्टर और पीडब्लूआई को दी। इसके बाद अधिकारियों ने पूरे मामले से आरपीएफ को अवगत कराया। आरपीएफ इंस्पेक्टर रामअवतार ने बताया कि मामला पुखराया आरपीएफ चौकी के अंतर्गत है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है। गेटमैन की सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही आसपास के गांव में बदमाशों का हुलिया बताकर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्पदंश से किसान की मौत
कोंच। कैलिया में अपने खेत पर काम कर रहे एक किसान की सर्प दंश से मौत हो गई। कैलिया निवासी अरविंद कुशवाहा (35) पुत्र सीताराम शनिवार की शाम लगभग पांच बजे अपने खेत पर तिली झड़ाने का काम कर रहा था तभी उसे अचानक सांप ने डस लिया। सूचना मिलते ही परिवार में चीख पुकार शुरू हो गई। मौके पर पहुंची कैलिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें