फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरौठा विधायक ने केंद्र पर साधा निशाना

Sat, 06 Aug 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ यादव ने अतिथियों को पहनाई 11 किलो की माला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार के साथ सौतेला व्यवहार किया है। यदि केंद्र, राज्य को मिलने वाली राशि को ईमानदारी से दे दे तो उत्तर प्रदेश को गुजरात से भी उत्तम प्रदेश बना देंगे। ये बात सयुस के मंडलीय सम्मेलन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में आए गरौठा क्षेत्र के विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने कही।  युवजन सभा के मंडलीय सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन


स्थानीय बस स्टैंड पर संगठन के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ यादव द्वारा कराया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि गरौठा क्षेत्र के विधायक दीपनारायण यादव ने केंद्र में भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जितना समय विदेश यात्रा में गुजार दिया। यदि उतना ही समय वह देश की गरीब, किसान, मजलूम, बेसहारा लोगों के लिए गुजारते तो

शायद उनका मन देश में रह रही जनता के प्रति पिघलता। लोकसभा चुनाव में झूठे वादे करने वाली सरकार को देश की जनता उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि कन्या विद्याधन, लैपटॉप तथा जिता संभव हो सकता था किसानों के कर्जों की माफ ी के अलावा किसानों को दैवी आपदा से राहत देते हुए उन्हें
विज्ञापन


मुआवजा भी दिया गया। प्रदेश में शिक्षक, पुलिस के अलावा लगभग 6 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी भी दी गई। इससे पूर्व युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गरीब युवाओं को जोड़ कर उन्हें उच्च पदों पर बैठाया है। इस सरकार में किसानों, गरीबों, महिलाओं सहित सभी का सम्मान सुरक्षित है।  पूर्व सांसद धनश्याम

अनुरागी, पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीराम पाल, गिल्लू भिटारा ने भी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। सभा का संचालन शफ ीकुर्रहमान पप्पू ने किया। इससे पूर्व स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत गाया। जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ यादव ने 11 किलो की माला पहनाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव द्वारा की गई।

इस मौके पर युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कार्तिक तिवारी, प्रतिपाल सिंह झांसी, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीराम पाल, जिला उपाध्यक्ष मंसब खां, जिला पंचायत सदस्य दीपराज गुर्जर, सुरेंद्र मौखरी, ब्लॉक प्रमुख तिलक सिंह जाटव, तेजसिंह यादव डकोर, उमा जखौली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें