फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 25 मामलों में गैंगेस्टरों की 30 करोड़ की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अपराधियों की कमर तोड़ने में इस साल पुलिस का डंडा खूब चला। पूरे साल में 25 मामलों में कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों की 30 करोड़ के करीब संपत्ति जब्त की गई।
विज्ञापन

गुजरे दो सालों के मुकाबले पुलिस के लिए वर्ष 2023 सबसे अच्छा साबित हुआ।
जिले में गिरोह बनाकर अराजकता करने वाले मामलों में अपराधियों को जेल भेज दिया जाता था। बाहर आने के बाद वे फिर से अपना साम्राज्य स्थापित कर लेते थे। इस वर्ष उनकी आर्थिक रूप से भी कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया। पूरे साल में ऐसे 40 मामले दर्ज किए गए। इसमें 100 से अधिक अपराधी नामजद हैं। 25 मामलों में धारा 14ए के तहत कार्रवाई की गई। इसमें 29 करोड़, 53 लाख, 33 हजार 453 रुपये की संपत्ति जब्त की गई।
एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि जिले में दर्ज मामलों में ऐसे सभी अपराधियों की संपत्ति को जब्त किया गया है। जो उन्होंने आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होकर बनाई है। उनके खिलाफ की गई कार्रवाई से जिले के अपराधों में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें