फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मारपीट और आगजनी के मामले में 18 पर गैंगस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कालपी बस स्टैंड पर हुई मारपीट व आगजनी के 18 आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। सभी आरोपी जेल में बंद हैं। वहीं पांच लोगों पर पुलिस एनएसए की कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कालपी बस स्टैंड के पास 29 अगस्त की रात निजी बस संचालक के ऑफिस में बैठी युवती का वीडियो बनाने पर मारपीट व तोड़फोड़ की गई थी। बाद में दो बाइकों में आग लगाकर बवाल किया गया था। पुलिस ने मामले में शहर के मोहल्ला बजरिया निवासी माजिद, उसके भाई शादाब सहित अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में पुलिस पांच आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई कर चुकी है। शुक्रवार को मुख्य आरोपियों माजिद, शादाब, दिलशाद, शानू सहित 18 लोगों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें