फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति पधारे, जश्न और भक्ति में डूबे लोग

Tue, 06 Sep 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
गणपति प्रतिमा के पार्श्व में कथा कहती साध्वी आस्था व्यास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गणेशोत्सव पर जिले के विभिन्न स्थानों पर समारोह पूर्वक गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान दर्जनों इलाकों में पंडाल लगा कर गणेश प्रतिमाओं को स्थापित किया गया है। मंगलवार को दूसरे दिन भी गणेश पंडालाें में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इस समय समूचा नगर भगवाने के पधारने का जश्न मनाते हुए भक्ति में डूबा है।
विज्ञापन


कोंच प्रतिनिधि के अनुसार गढ़ी स्थित प्राचीन गणेश मंदिर परिसर में गणेश सेवा समिति की ओर से स्थापित गणेश प्रतिमा की दूसरे दिन भी पूजा अर्चना की गई। श्रीमद्भागवत कथा भी हुई। इस दौरान कथा व्यास साध्वी आस्था व्यास ने कहा कि भक्तों के कष्ट दूर करने के लिए ही भगवान आविर्भाव होता है लेकिन यह तभी संभव है जब भक्त कपटरहित हृदय से उनका

स्मरण करता है। उन्होंने कहा कि भागवत ग्रंथ नहीं बल्कि साक्षात श्रीविग्रह है। उन्होंनेे कहा कि गाय, ब्राह्मण, संत और सत्संगी जीवों पर जब भी विपत्ति आती है और वे निर्मल मन से जब भगवान का स्मरण करते हैं तब परमात्मा किसी न किसी रूप में इस धरा पर अवतार धारण कर भक्तों का कल्याण करते हैं। कथा व्यास बताया कि परमात्मा का वास सब जगह है,
विज्ञापन


बस जरूरत है उसे पहचानने की। जो भी उसे सच्चे मन से स्मरण करता है वह अवश्य ही उसे प्राप्त होता है। आज की कथा में उन्होंने गंगावतरण की मनभावन कथा सुनाते हुए कहा कि राजा सगर के पुत्रों के मोक्ष के लिए रघुवंश के तमाम राजाओं ने पतित पावनी गंगा को पृथ्वी पर लाने के लिये नाना प्रकार के उपाय किए लेकिन किसी को भी सफलता नहीं मिली। इसी

रघुवंश में भगीरथ नाम के एक प्रतापी राजा हुए। उन्होंने गंगा को पृथ्वी पर लाने के लिये घोर तपस्या की और अंतत: वह उन्हें लाने में सफल रहे। आचार्य सागर वोहरे के भजनों पर श्रोता झूमने को मजबूर हो गये। वाद्य यंत्रों में ऑर्गन पर अंकिता गौतम, नाल पर अरविंद शर्मा, पैड पर प्रशांत द्विवेदी संगत कर रहे थे। राहुल तिवारी, आलोक कपूर, सतीश राठौर, गौरव

सोनी, सूर्यदीप सोनी, मृदुल दांतरे, सुधीर सोनी, अभिषेक रिछारिया, ऋषि झा, राहुल राठौर, कल्लू यादव, प्रदीप, अंकित सोनी, सुमित झा आदि व्यवस्थाओं में लगे हैं। कालपी प्रतिनिधि के अनुसार नगर के श्याम पैलेस कालपी मे श्याम पैलेस सांस्कृतिक मंडल एवं दादा-दादी क्लब के प्रयास से पांच दिवसीय गणेश महोत्सव बड़े श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया

जा रहा है। धमना संकीर्तन मंडल के संचालक शिव बालक सिह यादव की कीर्तन मंडली ने अपने भजन व कीर्तन के माध्यम से लोगों को भाव विभोर कर दिया। इससे पूर्व गौरी पुत्र श्री गजानन का सुरेश शास्त्री ने विधि-विधान के साथ पूजन अर्चन किया। विधायक डा. अरुण मेहरोत्रा रमेश यादव अजीत सिंह यादव सभासद श्याम किशोर गुप्ता सत्यनारायण शर्मा

अखिलेश गुप्त, संजय गुप्त संदीप गुप्त, अरूण सिंह आदि उपस्थित रहे। जालौन में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के उद्घोष के साथ लहचूरा में श्रीगणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। श्रीगणेश मित्र मंडल के तत्वावधान में तहसील क्षेत्र के ग्राम लहचूरा में 6 दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सोमवार को धूमधाम के साथ गणेशजी की प्रतिमा की स्थापना

की गई। इससे पूर्व गांव के विभिन्न मार्गों से होकर प्रतिमा की झांकी भी निकाली गई। 10 सितंबर को प्रसाद वितरण एवं 11 सितंबर को प्रतिमा विसर्जन व शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पंडा वीर सिंह साहू, अखिलेश सिंह, सूरज कुशवाहा, बृजभूषण पांचाल, रामहरी दूधिया, रूपसिंह पंडा, राहुल कुशवाहा, आकाश ठाकुर, शैलू तोमर आदि श्रीगणेश भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें