फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से तीन दिन बंद रहेंगी गल्ला मंडियां

विज्ञापन
विधायक को ज्ञापन देने जाते गल्ला व्यापारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। उद्योग व्यापार संगठन और बुंदेलखंड गल्ला व्यापार संघ के आह्वान पर प्रदेश भर की गल्ला मंडियां 9 से 11 जुलाई तक बंद रहेंगी। यह जानकारी बुंदेलखंड गल्ला व्यापार संगठन के अध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उद्योग व्यापार संगठन और बुंदेलखंड गल्ला व्यापार संघ की संयुक्त वर्जुअल मीटिंग हुई। इसमें उद्योग व्यापार संगठन ने गल्ला व्यापारियों की हड़ताल को पूरे प्रदेश में समर्थन दिया है। इसके चलते तीन दिन पूरे प्रदेश की गल्ला मंडियां बंद रहेंगी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने मंडी परिषद के बाहर मंडी शुल्क पूरी तरह समाप्त कर दिया है। मंडी के बाहर किसी भी तरह के लाइसेंस की जरूरत नहीं है लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से मंडी के अंदर अभी भी ढाई प्रतिशत शुल्क की वसूली की जा रही है। इससे मंडियां बंद होने की कगार पर है। ऐसे हजारों व्यापारी बेरोजगार हो जाएंगे और हजारों कर्मचारी रोजगार विहीन हो जाएंगे। मंडी बचाने के लिए विरोध स्वरूप तीन दिन तक गल्ला मंडियां बंद रखी जाएगी। इस दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्यामबिहारी मिश्रा, डा. दिलीप सेठ, बनवारीलाल गुप्ता आदि रहे।
सरकार जब तक नहीं बदलेगी नीति करेंगे विरोध
कोंच। गल्ला व्यापारी समिति, कोंच के अध्यक्ष अजय रावत नेे कहा कि मंडी शुल्क को लेेकर सरकार की दोहरी नीति हैै। जिसका गल्ला व्यापारी तब तक विरोध करतेे रहेेंगेे जब तक कि सरकार इस नीति को बदल नहीं देेती औैर सभी के लिए समान मंडी शुल्क की व्यवस्था नहीं करती हैै। बैठक में भाजपा अध्यक्ष औैर विधायक उरई के कोंच प्रतिनिधि सुनीलकांत तिवारी का स्वागत कर गल्ला व्यापारियों ने विधायक को संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। इस दौैरान गल्ला व्यापारी समिति के अध्यक्ष अजय रावत, मंत्री राजकुमार अग्रवाल, सभासद बादामसिंह कुशवाहा, विनोद दुवे लौना, छोटू मिश्रा, विजय गुप्ता भोले, हरीश तिवारी, छोटू तिवारी, ध्रुव निरंजन, मिथिलेश गुप्ता पिंकू आदि व्यापारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

गल्ला मंडी बंद रखने का निर्णय
जालौन। गल्ला व्यापार कल्याण समिति की बैठक मंडी कार्यालय पर समिति के अध्यक्ष योगेशचंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बढ़े हुए मंडी शुल्क के विरोध में जालौन की गल्ला मंडी 9 से 11 जुलाई तक बंद रहेगी। इन दिनों मंडी में कोई कामकाज नहीं होगा। इस दौरान महामंत्री गोविंद सिंह तोमर, महेंद्र राठौर, राजू प्रधान, संजू पाठक, संतोष नावर, भूरे मामा, राजू विश्नोई, धर्मेंद्र दिवौलिया, देवेंद्र राठौर, राजू मानपुरा, रामू गुप्ता, अनिल अग्रवाल आदि रहे। संवाद

बुंदेलखंड गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रदीप महेश्वरी जानकारी देते- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें