फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भागों में बंटी मालगाड़ी, जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर उरई स्टेशन पर कोयला लादकर ललितपुर जा रही मालगाड़ी उरई स्टेशन पर दो भागों में बंट गई। इससे हड़कंप मच गया। एक पखवाड़े भीतर दो बार मालगाड़ी के दो भागों में बंटने को लेकर रेल प्रशासन भी सकते में आ गया है। उसने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह दस बजे जब बिहार से कोयला लादकर ललितपुर जा रही मालगाड़ी उरई स्टेशन से गुजर रही थी, तभी स्टेशन के पास ही कपलिंग टूटने से दो भागों में बंट गई। 58 रैक की इस गाड़ी के इंजन के साथ आठ डिब्बे एक तरफ और 50 डिब्बे दूसरी ओर रह गए। झटका लगने पर ट्रेन चालक ने ट्रेन रोक दी। मालगाड़ी के चालक एके सिंह ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस कुमार अंशुल ने कर्मचारियों को भेजकर कपलिंग ठीक कराई। इससे गाड़ी करीब दस मिनट खड़ी रही। इस बाबत वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी विपिन कुमार सिंह का कहना है कि बीती 23 सितंबर को भी इसी ट्रेन की कपलिंग खुली थी। मंगलवार को भी इसी ट्रेन की कपलिंग खुली है। बार बार कपलिंग खुलने से मामला गंभीर लग रहा है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें