फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बसपा ने संगठन मजबूत करने के लिए शुरू की कवायद, बूथ स्तर पर समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। बहुजन समाज पार्टी के बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार ने रविवार को बूथ स्तर पर समीक्षा बैठक कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बहुत कम समय बचा है, इसलिए सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी सुप्रीमो की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने शेष बूथों के गठन को शीघ्र पूरा करने पर जोर देते हुए पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपीं और मिशन 2027 के लिए जुट जाने का आह्वान किया। बैठक में नगर अध्यक्ष हाशिम अली, संजय भदौरिया, श्याम कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय गौतम, हरनारायण पाल, जिला महासचिव उदयवीर दोहरे आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें