फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कांग्रेस कार्यालय के सामने बन रहे कूड़ाघर का काम रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नगर पालिका की ओर से कांग्रेस कार्यालय के सामने कूड़ाघर का निर्माण कराया जा रहा था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य रुकवा दिया। कार्यकर्ताओं ने इस स्थान पर कूड़ाघर बनाए जाने पर आपत्ति जताई। जिलाध्यक्ष ने चेयरमैन प्रतिनिधि विजय चौधरी व संबंधित सभासद से बातचीत की। वार्ता के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस कार्यालय के सामने कूड़ाघर बनाना उचित नहीं है। बातचीत के बाद सहमति बनी कि अब उक्त स्थान पर कूड़ाघर का निर्माण नहीं कराया जाएगा। इस दौरान पवन दिरावटी, संजीव तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें