फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक में फ्रैक्चर, 90 की स्पीड से गुजरी इंटरसिटी

Sun, 01 Jul 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत करते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे उरई भुआ रेलवे सेक्शन के गेट नंबर 178 के किलोमीटर संख्या 1233 के पास पेट्रोलिंग कर रहे कीमैन ने रेलवे ट्रैक को चटका देखकर मामले की सूचना अधिकारियों को दी थी। इसके बाद किसी तरह सपोर्टिंग पट्टी लगाकर ट्रेनों को 20 की स्पीड से चलाया गया था। लेकिन शनिवार को ट्रैक मेंटीनेंस के लिए ब्लाक न मिलने पर काम नहीं हो सका था। लिहाजा अधिकारियों ने टूटे ट्रैक की देखरेख के लिए इंजीनियरिंग विभाग के दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी थी। जिन्होंने रात भर ट्रैक की रखवाली की। 

विज्ञापन


इसी बीच करीब एक बजे झांसी से लखनऊ जा रही इंटरसिटी ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होते बच गई। दरअसल काशन आर्डर के बावजूद ट्रेन चालक ट्रेन को 90 किमी की स्पीड से ले जा रहा था। तेज गति से आ रही ट्रेन को देखकर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने झंडी दिखाकर ट्रेन को रुकवाया। मामले की हकीकत को देख इंटरसिटी के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकी। इससे हादसा बच गया। सूचना पर रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीआरएम एके मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

टूटे ट्रैक से शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे से रविवार की शाम चार बजे तक पैंसेजर, लोकमान्यतिलक, पुणे, पनवेल, जनसाधारण, छपरा, ग्वालियर, साबरमती, कुशीनगर, सुल्तानपुर, पुष्पक समेत 30 यात्री ट्रेनें, 5 मालगाड़ी तथा एक टावर वैगन निकली। इन सभी ट्रेनों को सतर्कता आदेश (काशन आर्डर) देकर 20 की स्पीड से चलाया गया। आज की दोपहर ढाई बजे जब ट्रैक मेंटीनेंस के लिए ब्लाक मिला। तब 2.40 मिनट से चार बजे तक इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त ट्रैक को बदलकर नया ट्रैक डाला। हफ्ते भर के अंदर दूसरी बार ट्रैक में फ्रैक्चर से रेलवे की संरक्षा पर सवालिया निशान लग रहे हैं।
विज्ञापन


तकनीकी कारणों से हो रहे फ्रैक्चर
उरई। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रेन में आए दिन फ्रैक्चर तकनीकी कारणों से हो रहे हैं। उन्हें संरक्षा के साथ ठीक कराया जा रहा है। ट्रेनों की लेटलतीफी रोकने के लिए ब्लाक देने में देरी हो जाती है। हालांकि जरूरी होने पर इमरजेंसी में ब्लाक देने का प्रावधान है। इंटरसिटी के ओवरशूट होने के मामले की जांच कराने की बात भी कही।

सेक्शन में दूसरी जगह भी हुआ रेल फ्रैक्चर
उरई। उरई कानपुर रेलवे सेक्शन में पामां व रसूलपुर के बीच रविवार की सुबह रेलवे किलोमीटर संख्या 1319 के पास रेलवे ट्रैक में फ्रैक्चर हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने फ्रैक्चर को दुरुस्त किया। इस दौरान ट्रेनों को काशन आर्डर देकर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें