फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। हरचंदपुर-गोहना पुलिया के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरचंदपुर निवासी सोबरन (32) और वीरू (29) एक मोटरसाइकिल पर सवार थे। वहीं, बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के महुई गांव निवासी संतोष (28) और नितिन (18) दूसरी बाइक पर थे। हरचंदपुर-गोहना पुलिया के पास दोनों मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों और पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें