फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: झांसी-लखनऊ इंटरसिटी समेत चार ट्रेनें निरस्त, कई देरी से आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। लखनऊ रेलखंड के अमौसी व मानक नगर स्टेशनों के बीच ट्रैक मरम्मत के काम के चलते बुधवार की सुबह 9:25 बजे से शाम को 5:25 बजे तक आठ घंटे का मेगा पावर व ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। इस वजह से झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली झांसी-लखनऊ इंटरसिटी, पैसेंजर को अप डाउन पर निरस्त किया गया। वहीं, बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल, ग्वालियर से बरौनी जाने वाली क्लोन छपरा मेल भी निरस्त रही। कोंच सरसोकी के बीच चलने वाली शटल के फेरे में कटौती की गई।
विज्ञापन

गोरखपुर से बांद्रा जाने वाली ट्रेन नंबर (15067) निर्धारित स्थान से सवा दो घंटे देरी से संचालित की गई। लखनऊ से पुणे जाने वाली लखनऊ पुणे एक्सप्रेस (12104) डेढ़ घंटे देरी से संचालित की गई। ग्वालियर से बरौनी छपरा मेल (11123), उधना से सूबेदारगंज जाने वाली स्पेशल ट्रेन (04156) निर्धारित मार्ग से संचालित न होकर बदले हुए मार्ग से संचालित की गई। मुंबई से प्रतापगढ़ जाने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस (12173), गोरखपुर से चर्लापल्ली जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस (12589) लखनऊ से बदले मार्ग से संचालित की गई।
आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस (20104) निर्धारित समय से चार घंटा 53 मिनट, पुणे से दानापुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन (01481) 9 घंटा 44 मिनट, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेन (01080) 6 घंटा अधिक देरी से आई। बंगलूरू से गोमतीनगर जाने वाली स्पेशल ट्रेन (06529) निर्धारित समय से 24 घंटा अधिक देरी से आने की संभावना है। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को झांसी-कानपुर रेलखंड का यात्रा करने में मुश्किल हो रही हैं। यात्रियों को कहना है आए दिन ट्रेनों का निरस्तीकरण, विलंबित करके संचालित होना और बदले हुए मार्ग से संचालित होने की वजह से परेशानी हो रही है। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रैक मरम्मत के काम के चलते ब्लॉक लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें