फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चार मंदिरों को बनाया जाएगा पर्यटन स्थल, चार करोड़ से कार्य शुरू

विज्ञापन
फोटो - 30 पीपरी गहरवार स्थित त्रिपुरी आश्रम। संवाद
विज्ञापन
उरई। जिले के चार मंदिरों को पर्यटन विभाग की ओर से सजाया संवारा जाएगा। इसके लिए लगभग चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। काम पूरा हो जाने पर विकास के साथ साथ पर्यटकों के आने जाने का भी सिलसिला बढ़ेगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लोगों के रुकने व अन्य सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में पर्यटन विभाग ने राज्य योजना के अंतर्गत जिले में चार परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। इसमें कुठौंद के पीपरी गहरवार स्थित त्रिपुरी आश्रम के लिए एक करोड़ छह लाख, स्वीकृत हुए हैं। इसमें राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड यात्री हॉल पेयजल व्यवस्था, पेड़, रामलीला मंच, टाल्स सहित अन्य काम कराएगी। वहीं जालौन विधानसभा क्षेत्र के छटी माता मंदिर का पर्यटन विकास कार्य 95 लाख से किया जाएगा। इसमें यात्री हॉल पेयजल व्यवस्था, कोटा पत्थर से प्लेट फार्म, शेड, सोलर लाइटें सहित अन्य काम होगा।
माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत विजुआपुर स्थित महामाई मंदिर में पर्यटन विकास कार्य के लिए 95 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। कालपी के प्राचीन पातालेश्वर मंदिर में पर्यटन विभाग की ओर से 95 लाख से यात्री हॉल, बैंच, सोलर लाइटें आदि लगाई जाएगी। स्थलों पर विकास होने से पर्यटकों का आना जाना बढ़ेगा। साथ ही रोजगार के भी साधन उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन




वर्जन
कुछ परियोजनाओं में कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इनके पूर्ण होने पर जिले में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं में विकास के साथ-साथ पर्यटकों के आवागमन में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन



- राजेश कुमार पांडेय, डीएम, जालौन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें