फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो बाइकों की टक्कर में दंपती बच्चे समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। आटा-इटौरा मार्ग पर बुधवार दोपहर भभुआ गांव के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपती और उनके दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई।
विज्ञापन


कोंच क्षेत्र के पड़री गांव निवासी भरत (34) पत्नी रूबी (32) दो बच्चों कब्बू (6) व वंशिका (3) के साथ बाइक से बांदा जा रहे थे। बुधवार दोपहर करीब एक बजे उनकी बाइक आटा-इटौरा मार्ग पर भभुआ गांव के पास पहुंची। तभी आगे चल रही बाइक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रहे भरत बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सके और उनकी बाइक आगे चल रही बाइक से टकरा गई।
टक्कर के बाद भरत, उनकी पत्नी रूबी और दोनों बच्चे बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर घायलों को पड़ा देखकर राहगीर मदद के लिए दौड़े। उन्होंने एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। एक ही परिवार के चार सदस्यों के घायल होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आटा थानाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा ने बताया जानकारी के बाद पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें