फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रैक मरम्मत के लिए चार घंटे का ब्लॉक, दो ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड के आटा-उसरगांव सेक्शन में शुक्रवार को ट्रैक मरम्मत के कारण चार घंटे का पावर ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। इस दौरान झांसी से कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा और दो ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोक-रोककर चलाया गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन



ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल (11123) को एट, भुआ, उरई और सरसोंकी स्टेशनों पर लगभग 10-10 मिनट तक रोका गया जबकि आटा स्टेशन पर इसे करीब 20 मिनट अतिरिक्त खड़ा रखा गया। वहीं, गांधीनगर से बनारस जाने वाली गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस (22586) को भुआ स्टेशन पर दोपहर 3:53 बजे से 4:34 बजे तक करीब 40 मिनट तक रोका गया। इसके अलावा उरई स्टेशन पर 10 मिनट और सरसोंकी स्टेशन पर 12 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।



ट्रेनों के इस तरह बार-बार रोके जाने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई और असुविधा का सामना करना पड़ा। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक मरम्मत कार्य के कारण यह ब्लॉक लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें