फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बीत गए चार दिन, दूर नहीं हुआ पानी का संकट

Tue, 12 Sep 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। नगर के कई मोहल्लों में पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है। पानी की लाइन चोक होने से अभी तक उन्हें इस समस्या से निजात नहीं मिल पाई है। अगर अधिकारियों की मानें तो लोगों को अभी और परेशान होना पड़ेगा। लगातार कर्मचारियों द्वारा काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर के टरननगंज, कदौरा फाटक के पास पानी की किल्लत चार दिन से बनी हुई है। जिससे निजात दिलाने के जल संस्थान के सारे प्रयास असफल हो रहे हैं। चोक पाइप को ढूंढने के लिए मंगलवार को कर्मचारियों ने कई जगह लाइन की खुदाई की। उसके बाव जूद सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। बता दें कि चार दिन से नलकूप में पानी नहीं आ रहा है। पहले दो दिन बिजली नहीं आने से पानी नहीं आया। उसके बाद लाइन चोक होने से पानी लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। अधिशासी अभियंता विकास चौहान ने बताया कि चोक को सही करवाया जा रहा है। इसके लिए टीम लगाई गई है। साथ ही एस्टीमेट बनाकर झांसी भेजा गया है। जिसमें करीब बीस मीटर से ज्यादा पाइप लाइन भी बदलवानी है। जिससे इस समस्या से निजात मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें