फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जोड़ों ने एक दूजे संग लिए फेरे

विज्ञापन
जोड़ों को आशीर्वाद देते विधायक गौरी शंकर वर्मा व अन्य। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। शीतला माता मंदिर के पास सभासद सुखदेव पाल व मोहल्लेवालों के सहयोग से चार जोड़ों की सामूहिक शादियां हुईं। इसमें सभी जोड़ों के घर गृहस्थी में काम आने वाली सामग्री भेंट की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आर्थिक रुप से कमजोर परिवार की बेटियों के हाथ पीले हो जाते हैं। इस दौरान सुनील संग कल्पना, छत्रपाल संग पूनम यादव, मनमोहन सिंह संग सोनम, शिवकुमार संग नेहा प्रजापतिे एक दूसरे के गले में वरमाला डालकर विवाह बंधन में बंधे।
इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, डा. गिरीश चतुर्वेदी, धर्मेंद्र पाल, जयनारायण, पवन तोमर, सोनू परिहार, श्यामजी, हरगोविंद, सीताराम याज्ञिक, रामसिंह यादव, जीतू, अनिल शुक्ला, उमेश यादव, पुष्पेंद्र वर्मा आदि ने भी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। शीतला मंदिर के पुजारी अरविंद महाराज ने बताया कि यहां भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था। शुक्रवार को कथा के समापन पर भंडारा और सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें