फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर चार बीएलओं के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मतदाता सूची के सत्यापन में लापरवाही करना कालपी तहसील के चार बीएलओ पर भारी पड़ गया। कई चेतावनी के बाद भी सुधार न होने पर बुधवार को एसडीएम कौशल कुमार सिंह ने चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। इससे लापरवाह बीएलओ में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

इस समय जिले में मतदाता सूचियों के सत्यापन का काम चल रहा है। इसमें गुणवत्ता के लिए तहसीलवार बीएलओ को जिम्मेदारी दी गई है। कालपी तहसील के आसपास के क्षेत्रों में सत्यापन के दिए करीब दो दर्जन बीएलओ को लगाया गया है। इसमें प्रशासन को कई बीएलओ की लगातार शिकायते मिल रही थी कि वह अपने क्षेत्र में नहीं जाते और घर बैठे ही सूचियों का सत्यापन कर देते हैं। साथ ही कई बीएलओ ने अब तक सत्यापन सूचियों की एक भी लिस्ट जमा नहीं की। हाल में उपजिलाधिकारी ने सभी बीएलओ की बैठक कर कार्य में सुधार की चेतावनी दी थी, लेकिन सुधार न होने पर उपजिलाधिकारी बीएलओ भूरा सिंह निवासी बील्हापुर, शिव कुमार निवासी छौक व अर्चना निवासी सदर बाजार सहित कुल चार बीएलओ के खिलाफ कदौरा व कालपी थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। एसडीएम ने बताया कि इन बीएलओ को कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ, इसलिए इसे शासकीय कार्य में लापरवाही मानते हुए एफेआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि अभी इस सूची में कई और बीएलओ है, जिन्हें तहसीलदार के माध्यम से चेतावनी दे दी गई है अगर सुधार न हुआ तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें