फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का दूसरा बेटा भी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। लगभग 20 दिन पहले सिरसाकलार थाना क्षेत्र में खेत में बने ट्यूबवेल से किसान का शव बरामद होने के मामले में हत्या में शामिल किसान के दूसरे बेटे को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। उसे लिखापढ़ी कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस एक बेटे को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

सीओ कार्यालय में मामले की जानकारी देकर सीओ विजय आनंद ने बताया कि ग्राम अभैदेपुर निवासी सुरेंद्र सिंह का शव लोहई दिवारा गांव के पास खेतों में बने ट्यूबवेल से बीती 9 जून को बरामद हुआ था। जिसमें अज्ञात व्यक्तियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले की विवेचना करने पर पुलिस को पता चला कि जमीन के बंटवारे को लेकर 8 जून की देर रात पिता-पुत्रों के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें पुत्रों ने पिता के साथ मारपीट की, जिसमें सिर में चोट लगने से वह बेहोश हो गए। इसके बाद दोनों बेटे पिता को ट्यूबवेल में लिटाकर भाग गए। इसके बाद पुलिस की टीमें द्वारा दी गई दबिशों में पुलिस ने मृतक के पुत्र श्यामजी को 24 जून को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सिरसाकलार थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह को सूचना मिली कि उक्त आरोपी कहीं बाहर भागने की फिराक में बस स्टैंड पर खड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर अजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
-----------------
शराब समेत दो भाई गिरफ्तार
जालौन। कोतवाली क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है। गुरुवार की रात पुलिस ने ग्राम हीरापुर मोड़ से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो भाइयों जितेंद्र व राकेश निवासी हीरापुर को पकड़कर जब उनकी जामा तलाशी ली तो उनके पास से 42 क्वार्टर देसी शराब के बरामद हुए। पुलिस ने दोनों भाइयों को कोतवाली लाकर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। (संवाद)
विज्ञापन

----
पारिवारिक बंटवारे में मारपीट, मामला दर्ज
जालौन। पारिवारिक बंटवारे को लेकर दो भाइयों में झगड़ा हो गया। क्षेत्र के ग्राम लहचूरा निवासी अभिषेक व रोहन के बीच पारिवारिक बंटवारे को लेकर मारपीट शुरू हो गई। गांव के लोगों के समझाने पर जब वह नहीं माने तो उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई जहां पुलिस ने उनसे पूछताछ कर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें