फोटो - 20 भाई के अंतिम संस्कार में पहुंचे पूर्व बसपा विधायक छोटे सिंह । संवाद
- फोटो : चौड़ीकरण के लिए प्रस्तावित हरदोइया- पूरबबेसरा संपर्क मार्ग।
कालपी। दोहरे हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व बसपा विधायक छोटे सिंह के बड़े भाई का बुधवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। जेल से अनुमति मिलने के बाद पूर्व विधायक अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव पहुंचे। जहां बैरई गांव के बाहर बने शमशान स्थल पर अंतिम संस्कार किया गया।
कालपी क्षेत्र के बसपा के पूर्व विधायक रहे छोटे सिंह चौहान के बड़े भाई बाबूराम सिंह (75) का बीमारी के चलते बुधवार को निधन हो गया। निधन की जानकारी होने पर उन्होंने जेल प्रशासन से भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति मांगी। इस पर उन्हें पुलिस सुरक्षा में करीब शाम चार बजे बैरई गांव ले जाया गया। जहां गांव के बाहर श्मशान घाट पर वह भाई के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्हें देखकर उनके परिजनों की आंखें छलछला गईं। (संवाद)