फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना मवेशियों ने 14 बीघे सब्जी की फसल खराब की

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। ब्लॉक क्षेत्र के इकौना में सोमवार की रात अन्ना मवेशियों ने नदी के किनारे बोई गई आठ किसानों की 14 बीघा करेला, कद्दू, लौकी व तरबूज की फसल को नष्ट कर दिया। इससे किसानों में आक्रोश है। जिम्मेदारों की अनदेखी से क्षेत्र में खुली गोशालाए बंद है।
विज्ञापन

इकौना में अन्ना मवेशियों ने सोमनाथ की 3 बीघे, फूल सिंह की 2 बीघे, शिवकुमार की 2 बीघे, प्रभु की 2 बीघे, रामपाल की 2 बीघे, राजेश, अमर सिंह व छोटा की एक-एक बीघा करेला तरोई कद्दू की फसल को चट कर लिया। आक्रोशित किसानों ने ब्लॉक अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगा कर डीएम को शिकायती पत्र भेजा है। किसानों ने बताया कि एक तो कोरोना संकट के चलते बेहाल हैं, ऊपर से अन्ना मवेशी फसल को बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें