सिरसाकलार। खेत की रखवाली कर रहे किसान को कीड़े ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों को जब जानकारी हुई तो वह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के निपनिया गांव निवासी जाहर सिंह (80) खेत पर झोपड़ी बनाकर खेतों की रखवाली करते थे। परिजन उसे घर से खाना भेजते थे। रविवार की सुबह 11 बजे भतीजा शिशुपाल खाने का टिफिन लेकर पहुंचा। तो देखा चाचा अचेत अवस्था में पड़े है। इसकी सूचना उसने घर पर दी। परिजन उसे आननफानन में जिला अस्पताल भी लाए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। (संवाद)