कालपी। एक सप्ताह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखपुर गुढ़ा में कुएं में गिरने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। शेखपुर गुढ़ा निवासी बलवंत पुत्र हीरालाल (30) पिछले दिनों गांव के कुएं में गिर गया था। इस घटना में बलवंत बुरी तरह घायल हो गया था। घायल हालत में बलवंत का इलाज कानपुर में चल रहा था। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया था। शनिवार रात परिजन उसे ग्वालियर ले जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। (30)