फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ पूर्व सभासद गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में पूर्व सभासद - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली पुलिस ने साढ़े पांच सौ ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार युवक के ऊपर दर्जन भर से ज्यादा संगीन धाराओं में मुकदमे पहले से ही चल रहे है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने दनपुरा निकासा क्षेत्र से मुखबिर की सूचना पर जगराम सिंह अहिरवार पुत्र दयाराम निवासी उदनपुरा को गिरफ्तार किया है। जामा तलाशी लेने पर उसके पास से 550 ग्राम चरस बरामद की गई है। कोतवाल माणिक चंद्र पटेल ने बताया कि नारकोटिक्स एक्ट के अंतर्गत आरोपी का चालान कर दिया गया है। कोतवाल के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध पहले से ही लूट, बलवा, मारपीट, गैंगस्टर एक्ट आदि के मुकदमे चल रहे है। बता दें कि जगराम पूर्व में नगर पालिका परिषद के उदनपुरा वार्ड से सभासद भी रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें