फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बार की संपत्तियों पर कब्जों को लेकर पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कोंच में बार एसोसिएशन की संपत्तियों पर कब्जे के मामले में बारसंघ के पूर्व और वर्तमान अध्यक्षों के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन को पत्र लिखकर अवैध कब्जे हटवाने की मांग की है। खास बात यह है कि दोनों ही पत्रों पर कई अधिवक्ताओं के हस्ताक्षर भी कराए गए हैं। वर्तमान बार अध्यक्ष रामशरण कुशवाहा ने 30 जनवरी को एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन को पत्र लिखकर बताया कि तहसील परिसर कोंच में स्थित बार एसोसिएशन कोंच के पुस्तकालय पर अधिवक्ता संजीव कुमार तिवारी ने विगत कई वर्षों से अवैध कब्जा किया है। पत्र में कहा गया है कि पुस्तकालय में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश इलाहाबाद की ओर से उपलब्ध कराई गई लाखों रुपये मूल्य की पुस्तकें एवं कंप्यूटर रखे हैं, जो अधिवक्ताओं के अध्ययन के लिए हैं। आरोप है कि पुस्तकालय की चाभी अपने पास रखकर अन्य अधिवक्ताओं को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। अध्यक्ष ने अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। शनिवार को पूर्व बार अध्यक्ष संजीव तिवारी ने भी एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने लिखा कि तहसील परिसर स्थित पुराने मुंसिफ भवन के हाल, कमरों और बरामदे में वर्तमान अध्यक्ष रामशरण कुशवाहा ने अवैध कब्जे किए हैं। इस पत्र की प्रतियां उन्होंने मुख्य न्यायाधीश प्रयागराज, प्रशासनिक अधिकारी प्रयागराज तथा जिला जज जालौन को भी भेजी हैं। पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि पुराने मुंसिफ भवन को खाली न किए जाने के कारण प्रस्तावित एडीजे कोर्ट का गठन नहीं हो सका है। आरोप लगाया कि अवैध रूप से कब्जा कर अन्य लोगों से किराया वसूल कर उसे हड़प लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें