संवाद न्यूज एजेंसी
कुसमरा। ग्राम कुसमरा निवासी राजकुमार ने बताया कि खलिहान में 12 दिसंबर की रात करीब नौ बजे भूसा, ट्रैक्टर-ट्राली और कृषि उपकरणों में आग लगा दी गई थी। विरोध करने पर आरोपियों ने असलहे लहराते हुए शिकायत करने पर जिंदा जलाने की धमकी दी और कृषि संबंधी सामान लूटकर ले गए। रिपोर्ट दर्ज न करने पर न्यायालय की शरण ली गई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों राजेश कुमार, मुकेश कुमार व बृजकिशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है