फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एक मीटर बढ़ा जलस्तर, लोगों को किया सचेत

Wed, 12 Jul 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। यमुना नदी का जलस्तर एक दिन में ही एक मीटर से अधिक बढ़ गया है। हालांकि अभी जलस्तर खतरे के निशान से करीब 12 मीटर नीचे है। नदी के किनारे बसे इलाकों में रहने वालों को सचेत करने के लिए अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों को बाढ़ सुरक्षा की जानकारी दी और किसी प्रकार का खतरा होने पर सूचना देने की बात कही।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाधिकारी चांदनी सिंह के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी महेवा विपिन कुमार सहित दो अधिकारी क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने नदी का जलस्तर देखा और नजदीकी गांवों का निरीक्षण किया। केंद्रीय जल आयोग केंद्र के प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि यमुना नदी पर खतरे का निशान 108 मीटर पर दर्ज है। वर्तमान में जलस्तर 96.17 पर पहुंच पाया है। हर साल इस समय तक यमुना का जलस्तर 96.40 मीटर तक ही पहुंच पाता है।
बीडीओ विपिन कुमार ने बताया कि क्षेत्र के पाल सरेनी, उरकरा कला निवहना, पिपरौंधा आदि गांवों का निरीक्षण कर सचिवों को बाढ़ नियंत्रण सारी सुविधाएं पूर्ण करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें