सिरसाकलार। अवैध गुटका बनने की सूचना पर खाद्य विभाग ने पुलिस के साथ मकान पर छापेमारी करते हुए 40 किलो कटी सुपाड़ी बरामद की। इसके साथ ही टीम ने गुटका बनाने वाली अन्य चीजों को भी बरामद किया है। थाना क्षेत्र के जरारा गांव में राघवेंद्र चतुर्वेदी के मकान में रविवार को खाद्य विभाग व पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए 40 किलो कटी सुपाड़ी बरामद की है। खाद्य अधिकारी राहुल शर्मा ने बताया कि जब्त की हुई सुपारी का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। (संवाद)