कालपी में मजदूरों को लंच पैकेट देते समाजसेवी
- फोटो : ORAI
कालपी। प्रवासी मजदूरों का हाईवे से निकलना लगातार जारी है। भूख प्यास से बेहाल मजबूर प्रवासियों का आलम यह है, कि भोजन पानी के एक-एक पैकेट के लिए दर्जनों हाथ ट्रकों से बाहर निकलते हैं।
शुक्रवार को चिलचिलाती धूप में कालपी गल्ला मंडी के पास युवा समाजसेवी इंजीनियर पुष्पेंद्र सिंह सेंगर आदि ने प्रवासी मजदूरों को पूड़ी सब्जी से भरे लंच पैकेट व पानी के पाउच दिए। कालपी गार्डन गेस्ट हाउस के सामने समाजसेवी अजहर बाबा की अगुवाई में पिछले चार दिन से प्रवासियों को भोजन दिया जा रहा है। यमुना पुल के पास समाजसेवी अजीत यादव व उनके साथी प्रवासियों को पानी के पैकेट बांट रहे है। बाई मंदिर के पास समाजसेवी बबलू ठाकुर व अमित पांडेय ने भी शुक्रवार को कामगारों को भोजन व पानी वितरित किया।