स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में यात्री।
- फोटो : अमर उजाला
लगातार बढ़ रही सर्दी के बीच लोगों के लिए परेशानी भी बढ़ती जा रही है। सोमवार को सुबह से कोहरे की धुंध छाई रही। दोपहर लगभग एक बजे के बाद सूरज देवता के दर्शन हो पाए। सर्दी का असर यातायात पर भी पड़ा। इसमें चाहे फिर सड़क पर दौड़ने वाले वाहन हों या फिर हवाई और रेलवे सब अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से गंतव्यों तक पहुंच रहे हैं।
सोमवार को नगर के रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वालीं ट्रेनें एक दिन बाद तो कई घंटों देरी से पहुंचीं। इससे यात्री भी परेशान रहे। वहीं स्टेशन के उप प्रबंधक दीपक व्यास ने बताया कि सर्दी के कारण ट्रेनें लेट हो रहीं है। फिलहाल इस स्थिति में सुधार की उम्मीद न के बराबर है।
झांसी की ओर जाने वाली गाड़ियां
गाड़ी समय आने का समय
कुशीनगर सुबह 4 बजे 6:30 बजे आई
लोकमान्य तिलक सुबह 7 बजे सुबह 9:15 बजे आई
इसके अलावा राप्ती सागर 1 जनवरी को उरई स्टेशन पर अपने निर्धारित समय दोपहर 3 बजे आना थी जो अगले दिन यानि 2 जनवरी को लगभग 17 घंटे लेट होकर सुबह 8 बजे आई।
कानपुर की ओर जाने वाली गाड़ियां
गाड़ी समय आने का समय
भोपाल-लखनऊ रात 1 बजे सुबह 7:15 बजे आई
लोकमान्य तिलक सुबह 7:15 सुबह 10:25 बजे आई
इंटर सिटी सुबह 7:45 सुबह 11:45 बजे आई
इसके अलावा छपरा मेल एक जनवरी को उरई स्टेशन पर अपने निर्धारित समय शाम 4 बजे आना थी जो कि अगले दिन 2 जनवरी को लगभग 20 घंटे लेट होकर दोपहर 12:30 बजे पहुंची।