फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल, 18 देरी से आईं

विज्ञापन
फोटो-28-मुंबई जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों की कोहरे ने रफ्तार धीमी कर दी है। इस रेलखंड से गुजरने वाली 18 ट्रेनें देरी से आईं। झांसी स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत कार्य होने की वजह से ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित करके संचालित किया जा रहा है। जिससे यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को इस रेलखंड से गुजरने वाली बरौनी से ग्वालियर आने वाली क्लोन छपरा मेल (04138) निरस्त रही। ग्वालियर से बरौनी व बरौनी-ग्वालियर छपरा जाने वाली छपरा मेल बदले मार्ग से ग्वालियर और बरौनी पहुंची। वही मचिलीपट्टनम से प्रयागराज जाने वाली स्पेशल ट्रेन (07401) निर्धारित समय रात के 9:50 बजे के स्थान पर दूसरे दिन सुबह 5:10 बजे आने की संभावना है। कटिहार से मुंबई जाने वाली कटिहार मुंबई एक्सप्रेस (09190) 4 घंटा 25 मिनट, बरौनी से एर्नाकुलम जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस (12521) 7 घंटे 41 मिनट, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस (20104) 6 घंटा 50 मिनट, झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस (11109) 3 घंटा देरी से आई। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस (22537) तीन घंटा, अहमदाबाद से बनारस जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस (19167) एक घंटा 24 मिनट,मुंबई से सीतापुर जाने वाली ट्रेन (12107) एक घंटा, गोरखपुर से पनवेल जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस (15066) पनवेल एक्सप्रेस एक घंटा 40 मिनट, सुल्तानपुर से मुंबई जाने वाली सुल्तानपुर एक्सप्रेस (12144) 2 घंटा 24 मिनट, झांसी से लखनऊ मेमू (64701) 2 घंटा 43 मिनट देरी से आई। मुंबई से लखनऊ जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस (12534) 2 घंटा 33, पटना से इंदौर ट्रेन नंबर 19322 एक घंटा 53 मिनट, प्रतापगढ़ से भोपाल ट्रेन (12184) 2 घंटा 7 मिनट, दरभंगा से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस (19166) बनारस से इंदौर जाने वाली महाकाल एक्सप्रेस (20413) डेढ़ देरी से आई। यात्रियों का कहना है कि कोहरे की वजह से ट्रेनें कई घंटे देरी से आ रही है। ट्रेनों के देरी से आने की वजह से उनको स्टेशन पर रात गुजारनी पड़ रही है। रेलवे के प्रवक्ता का कहना है कि ट्रैक मरम्मत का काम अंतिम चरण में चल रहा है जल्द ही समाप्त होते ही ट्रेनों का संचालन यथावत हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें