फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गलन के साथ कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, नहीं निकली धूप

Tue, 07 Jan 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
गलन के बीच सर्दी से बचाव के चलते गर्म कपड़े पहनकर जातीं युवतियां।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
उरई/कोंच। छह दिनों से लगातार पड़ रही गलन से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। सोमवार को न्यूनतम पारा 7.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। इससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। दिनभर गलन से बाजारों की रौनक गायब हो गई। दुकानदार हाथ पर हाथ रखकर बैठे नजर आए। कोंच में अलाव न जलने से लोग आपस में चंदा कर लकड़ी का इंतजाम कर अलाव जला रहे है।
विज्ञापन

पिछले छह दिनों से ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। जो घरों से बाहर हैं, वह अलाव तापते नजर आ रहे हैं। कोंच में पालिका प्रशासन ने हालांकि अलावों की व्यवस्था कराई है। लेकिन करीब एक लाख की आबादी के लिहाज से 17 जगहों पर अलाव जलना ऊंट के मुंह में जीरा जैसा है। पिछले सालों तक यहां पर डेढ़ सौ से पौने दो सौ के बीच अलाव जलते थे। लेकिन इस बार नगरपालिका में अभी मामला टेंडर में ही उलझा है।
इधर सर्दी इतनी बढ़ गई है कि सुबह भी अलाव की सख्त जरूरत महसूस की जा रही है। सड़क किनारे और रेलवे स्टेशन के आसपास तथा औद्योगिक आस्थान में डेरा डाले लोगों के अलावा सुबह दिहाड़ी पर मजदूरी पर निकलने वाले लोगों पर यह ठंड काफी भारी गुजर रही है।
विज्ञापन

ठंड ने अब शीतलहर का रूप अख्तियार कर लिया है। पड़ रही गलन भरी सर्दी से हलकान लोग ठिठुरते नजर आए और घरों में कैद रहे। आसमान बादलों से घिरा होने और कोहरे के कारण दिन भर सूरज नहीं निकलने से सड़कों
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें