उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को इमरजेंसी के पास स्थित शौचालय में सफाईकर्मी सफाई करने पहुंचे तो वहां टॉयलेट में बच्चे का भ्रूण फंसा देखा। कर्मचारियों ने इसकी सूचना मेडिकल कॉलेज प्रशासन को दी। कर्मचारियों ने सफाई कर टॉयलेट में फंसे भ्रूण को बाहर निकाल दिया।
अनुमान लगाया जा रहा था कि भ्रूण तीन माह के बच्चे का है। टॉयलेट में बच्चे का भ्रूण मिलने से कर्मचारी और स्टाफ में तरह-तरह चर्चाएं कर रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि कोई महिला चुपके से टॉयलेट में बच्चे का भ्रूण छोड़कर भाग गई। भ्रूण मिलने की सूचना पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से संज्ञान लिया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी का कहना है कि अस्पताल में कई मरीजों की आवाजाही रहती है।भ्रूण अस्पताल की टॉयलेट में कौन छोड़ गया इसका पता लगाने के लिए टीम बनाई है और जांच की जा रही है। (संवाद)