फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, पीटा

Mon, 20 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : self
विज्ञापन
 पुरानी रंजिश को लेकर नशेबाजों ने एक घर में घुसकर न सिर्फ महिला के साथ छेड़खानी की, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की। आसपास के लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले। घटना की तहरीर पीड़िता ने कोतवाली में दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धंतौली निवासी मंगली पुत्र छदामी बेलदार ने पुलिस को बताया कि उसके गांव के ही तीन लोग शनिवार रात शराब के नशे में धुत्त होकर जबरन उसके घर में घुस आए और पत्नी से छेड़खानी करने लगे। पत्नी द्वारा विरोध करने पर तीनों लोगों ने उसे जातिसूचक गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट की। पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब उसकी मां जयकुरा देवी बचाने आईं, तो उक्त लोगों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी।

इतना ही नहीं चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोगों को आता देख उक्त तीनों दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। उक्त मामले को लेकर जब हल्का इंचार्ज नवीन तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें