फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर की चिंगारी से फसल के अवशेष में लगी आग

विज्ञापन
खेत में लगी आग पाइप डालकर बुझाते ग्रामीण - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। खेत में लगे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से गेंहू के डंठलों में आग लग गई। इससे 18 बीघा खेत के डंठल जल गए। खेत गांव के पास होने से ग्रमाीणों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने इसकी सूचना दमकल व 112 पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पंहुच कर खेत में लगा ट्यूबवेल चालू कराकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद के कुठौंदा मौजा स्थित खेत में रविवार की दोपहर में ट्रांसफार्मर की चिंगारी से किसान सतेंद्र राजपूत के खेत में खड़े गेहूं के डंठलों मे आग लग गई। तेज धूप व हवा के चलते आग फैलती गई। पास में ही शिवरतन अहिरवार के खेत में खड़े तीन बीघा के डंठल जल गए। पास में ही किसान गंगाचरन की गेहूं की फसल कटी रखी थी, वह बच गई। गांव से खेत लगे होने चलते ग्रामीणों में आशंका थी कि आग कहीं गांव में न पहुंच जाए। डरकर लोग खेतों की तरफ भागने लगे और आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर पहुची पुलिस ने ट्यूबवेल चलवाकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। पुलिस व ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। किसानो का कहना है कि भूसा बनवाने के लिए उन्होंने फसल के अवशेष छोड़ रखे थे जो जलकर राख हो गए। इससे उनका काफी नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें