श्री रामजानकी मंदिर समिति के तत्वावधान में गांव मुहम्मदाबाद स्थित श्री
रामजानकी मंदिर में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित बुंदेलखंडी नृत्य
दीवारी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंदिर प्रांगण में पांच टीमों ने दिवारी
नृत्य की कलाएं दिखाईं। मेेले में महिलाओं की भी भारी भीड़ रही।
दीवारी
नृत्य प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को बुंदेलखंड दीवारी नृत्य व
कत्ख्यारी मेला के अवसर पर क्षेत्र के गांवों की पांच टीमों ने भाग लिया।
इसमें मुहम्मदाबाद की टीम के कप्तान धनीराम अहिरवार, दशरथ पाल कप्तान
दमरास, कुसमिलया के आकाश व ऐरी रमपुरा से ज्वाला प्रसाद ने अपनी-अपनी टीम
के साथ दीवारी नृत्य की छटा बिखेरी। वहीं टीमों के अर्जित अंक
समिति के पास
सुरक्षित रख लिए गए हैं। वहीं सोमवार रात में रामलीला का भव्य मंचन बाहर
से आए राजू पाठक के उच्चस्तरीय कलाकारों ने किया। निर्णायक की भूमिका
रामदास राजपूत व ओमप्रकाश राजपूत ने निभाई। प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने
समिति को इनाम के रूप में रुपये भेंट करते हुए मंदिर से प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में संरक्षक के रूप में श्री श्री
1008 महंत रामकिशोर दास जी
महाराज, बड़ा स्थान कालपी की उपस्थिति प्रमुख रही। इस दौरान कमेटी के
अध्यक्ष अशोक राजपूत, उपाध्यक्ष उमेशचंद्र उपाध्याय व कोषाध्यक्ष अनिल
कुमार राजपूत के साथ देवेंद्र राजपूत, चरन सिंह, टोला बाले, राजकुमार
मुखिया आदि ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम का संचालन बिहारी
मास्टर तथा कृष्ण दत्त तिवारी व राधेश्याम राजपूत ने किया।