फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सिपाही को पीटने में महिला समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा कलार। एनसीआर के एक मामले में दबिश देने गए सिपाही को बंधक बनाकर डंडों और लोहे की रॉड से पीटने के मामले में पुलिस ने महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडे और लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब दो बजे थाना पुलिस ने कस्बे के कुरेपुरा निवासी अजमेरन खान की तहरीर पर उसके पति मजीद खान तथा सास-ससुर के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की थी। इसी मामले में दबिश देने के लिए कोबरा सिपाही सौरभ पटेल और रवि यादव मजीद खान के घर पहुंचे, लेकिन वह वहां नहीं मिला। इसके बाद दोनों सिपाही मजीद के रिश्तेदार डीडी खान के घर पहुंचे।
आरोप है कि डीडी खान की पत्नी सबीना ने सिपाहियों को घर में प्रवेश करने से मना किया। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान सबीना, उसका पुत्र सलमान खान, पुत्री रुकसार, मजीद खान और शफी खान ने दोनों सिपाहियों को घर के अंदर खींच लिया और बंधक बनाकर डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले में सिपाही सौरभ पटेल के सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। दूसरे सिपाही रवि यादव किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शनिवार शाम अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी भी थाना पहुंचे और घटना की जांच कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
थाना प्रभारी वरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने सबीना, सलमान खान, रुकसार, मजीद खान और शफी खान के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। घटना में प्रयुक्त डंडे और लोहे की रॉड भी पुलिस ने बरामद कर ली है।

खाकी का नहीं दिखा डर
पुलिस ने सभी आरोपियों को भले ही गिरफ्तार कर लिया, पर उनमें खाकी का डर दिखाई नहीं दिया। सिपाही सौरभ को लगभग बीस मिनट तक आरोपी बंधक बनाकर पिटाई करते रहे। उसकी चेतावनी का भी आरोपियों पर कोई असर नहीं हुआ। आरोपियों को उग्र होता देख सिपाही ने रहम की गुहार भी लगाई, पर आरोपी उस पर हमले करते रहे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें