फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भारत गैस का पांच केजी घरेलू सिलेंडर

Fri, 25 Nov 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
छोटा सिलेंडर लांच करते भारत गैस के सेल्स ऑफीसर अप्तेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब गरीब घरों व रेहड़ी वालों को बड़े घरेलू गैस सिलेंडर उपयोग करने से निजात मिल सकेगी। भारत गैस कंपनी ने छोटे घरेलू पांच किग्रा के गैस सिलेंडर शुक्रवार को लांच किए। इन सिलेंडरों को कंपनी कनेक्शन नहीं मानेगी लेकिन अगर कंपनी के सेल्स ऑफीसर की मानें तो उपभोक्ता को बीमा कवर मिलेगा। इसके अलावा ये छोटे सिलेंडर परचून जैसी दुकानों से भी
विज्ञापन


मिल सकेंगे। भारत गैस कंपनी ने शुक्रवार को स्थानीय आदित्य गैस सर्विस के आउटलेट के मार्फत छोटा 5 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर लांच किया है। कंपनी के सेल्स ऑफीसर अप्तेश सिंह ने फीता काट कर इस पे-एन-पिक योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि छोटे उपयोग के लिये ये सिलेंडर काफी मुफीद साबित होंगे। हॉस्टल में रह रहे स्कूली बच्चों,

पटरी किनारे रेहड़ी लगाने वाले छोटे दुकानदारों और छोटे घरों के लिए ये सिलेंडर बहुत ही उपयोगी साबित होंगे। इनमें खास बात यह है कि इन्हें कनेक्शन नहीं माना जाएगा। आदमी किसी अन्य वस्तु की भांति इसे खरीद कर घर ले जा सकेगा। कनेक्शन की श्रेणी में नहीं आने के बावजूद इस पर किसी भी दुर्घटना आदि की स्थिति में बीमा कवर भी मिलेगा। जानकारी
विज्ञापन


दी परचून जैसे खुदरा दुकानदार भी इस सिलेंडर को अपनी दुकान पर अन्य सामानों की तरह रख कर बेच सकेंगे। शर्त यह है कि उसे बिल काट कर देना होगा। इसे खरीदने में किसी प्रकार के कागजों की आवश्यकता नहीं है। सिर्फ आधार या अन्य पहचान पत्र लगाना होगा। इसकी कीमत मय गैस के 1250 रुपये के लगभग होगी और रिफिलिंग कराने में मार्केट में जो

गैस की कीमत होगी उस हिसाब से चार्ज लिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि इसकी होम डिलीवरी का फिलहाल कोई प्रावधान नहीं है। कस्टमर को कंपनी के सर्विस

प्वाइंट तक आना पड़ेगा। इस दौरान आदित्य गैस सर्विस के संचालक अनिल वैद, चंद्रशेखर, रमेशचंद्र गुप्ता, अनूप बजाज, भंवर सिंह, पप्पू कुशवाहा, लाखन वर्मा, कालीचरन, बल्लू, कृष्णकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें