फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डीएम के आदेश के पांच दिन बाद भी सीएचसी में एक्सरे नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। डीएम के आदेश के पांच दिन बाद भी सीएचसी में एक्सरे मशीन चालू नहीं हो सकी है। मरीजों को मजबूरी में निजी सेंटरों या फिर उरई जाकर जांच करानी पड़ रही है।
विज्ञापन




सीएचसी में डिजिटल एक्सरे देकर मरीजों को सौगात दी थी। इससे माधौगढ़ में 30-40 एक्सरे प्रतिदिन होते थे। बाद में स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा में एक्सरे मशीन लगा दी गई। रामपुरा में एक्सरे टेक्नीशियन की नियुक्ति न होने से दोनों अस्पतालों में एक ही टेक्नीशियन से 3-3 दिन एक्सरे कराकर काम चलाया जाने लगा। मरीजों ने कई मर्तबा हंगामा किया।



ग्रामीणों व मरीजों की शिकायत पर विधायक मूलचंद निरंजन ने तत्कालीन सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा से माधौगढ़ सीएचसी में में छह दिन एक्सरे सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। विधायक के निर्देश के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। एक माह पहले विभाग वाले एक्सरे मशीन का सीपीयू संबंधित विभाग के कर्मचारी ले गए। इससे एक्सरे का काम एक महीने से बंद है।
विज्ञापन




बीते रविवार को देर शाम सीएचसी पहुंचे डीएम राजेश कुमार पांडेय ने सीएचसी के प्रभारी डॉ. मनीष राजपूत से एक्सरे के बारे में जानकारी ली। डीएम ने डिजिटल कृष्णा डाइगोनिस्ट प्रभारी से बात की। प्रभारी ने दो दिन में एक्सरे चालू कराने की बात कही थी। आश्वासन के पांच दिन बाद भी एक्सरे चालू न होने से मरीज परेशान हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. मनीष राजपूत का कहना है कि सीपीयू न आने से एक्सरे बंद है।
विज्ञापन




इनसेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें