फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चोरी गई मटर बेचने जाते समय पांच गिरफ्तार

Thu, 01 May 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। व्यापारी के गोदाम से चोरी हुई मटर के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह 28 बोरी मटर एक लोडर से बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन

नगर के गल्ला मंडी परिसर में बने योगेंद्र सिंह के गोदाम में 22 अप्रैल की रात 90 बोरी मटर चोरी हो गई थी। सुबह जब योगेंद्र वहां पहुंचे थे तो बिखरा सामान व गायब बोरियां देख सन्न रह गए। सूचना पर एसडीएम कालपी सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन

पुलिस ने गुरुवार को कोतवाली क्षेत्र के इमिलिया खुर्द के पास से कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक मुंडेरा निवासी प्रदीप, आमिर, अनुज, डेरापुर थाना क्षेत्र के भड़ावल गांव निवासी आशीष, सीतापुर जिले के महोली थाना क्षेत्र के शिवराबां निवासी विक्की को पकड़ लिया। इनके पास से पुलिस को पिकअप में लदी 28 बोरी चोरी की मटर, दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए चोरों ने बताया कि वह मटर बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें